मऊ, मई 19 -- दोहरीघाट। थाना दोहरीघाट क्षेत्र अंतर्गत पइनल गांव के पास अज्ञात बाइक की टक्कर से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। मृतक बाइक सवार युवक की शिनाख्त 26 वर्षीय इंद्रजीत निवासी बशारतपुर थाना दोहरीघाट के रूप में किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...