सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- उस्का बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में बुधवार दोपहर बाइक की ठोकर से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।तिघरा गांव निवासी रविशंकर दुबे की पुत्री अनवी दुबे (6) के बाबा शत्रुघ्न दुबे ने उस्का पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अनवी गांव के दुकान पर जा रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार तेज रफ्तार में उसे ठोकर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम के बाबा ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.