बाइक की ठोकर से मासूम छात्र की मौत, घर में मातम
हाजीपुर, अप्रैल 28 -- बेलसर। सं.सू. बेलसर थाना क्षेत्र के लालगंज-फकुली मुख्य मार्ग पर जारंग चौक के पास मंगलवार को एक 05 वर्षीय छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जारंग रामपुर चौक स्थित ग्रामीण बैंक के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने 05 वर्षीय मासूम को ठोकर मार दी। बाइक की ठोकर से मासूम 10 फुट दूर उछल कर सड़क पर गिरा। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में गंभीर हाल में जख्मी मासूम को इलाज के लिय मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। मृत रियांश पटेल (5 वर्ष) अपने ननिहाल में मां के साथ रहता था। यह भी पढ़ें- निजी स्कूल की गाड़ी से कुचल मासूम छात्र की मौत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मासूम बच्चा एक निजी स्कूल का छात्र था। मंगलवार की दोपहर विद्यालय की छुट्टी के बाद स्कूल वैन ने उसे गाड़ी से उतार दिया, लेकिन गाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.