छपरा, मई 30 -- तरैया। माधोपुर छोटा गांव में शुक्रवार शाम बाइक की टक्कर से शमीमा खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेफरल अस्पताल की जर्जर स्थिति से बढ़ी परेशानी तरैया। रेफरल अस्पताल के पुराने भवन की छत से बारिश का पानी टपकने के कारण दवाएं, उपकरण और अन्य आवश्यक सामग्री भींग कर खराब हो रही हैं। वार्ड के बेड भी प्रभावित हो रहे हैं। अस्पताल की जर्जर सीढ़ियां मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए खतरा बनी हुई हैं। नया अस्पताल भवन तैयार होने के बावजूद अब तक स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित नहीं किया गया है, जिससे समस्याएं बनी हुई हैं। जनता दरबार में भूमि विवाद के पांच मामले पहुंचे तरैया। अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े पांच आवेदन...