बस्ती, फरवरी 12 -- बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग टेमा चौराहे पर बाइक की ठोकर लगने से राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल राहगीर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। नगर बाजार थानाक्षेत्र के टेमा चौराहे पर ठाकुर प्रसाद दुबे (उम्र 72 वर्ष) अपने घर से किसी कार्य से टेमा चौराहे पर आए थे। उसी दौरान नगर बाजार से बस्ती की तरफ जा रही बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। हादसे में ठाकुर प्रसाद दूबे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे गए। आसपास के लोगों ने बताया कि हादसे में बाइक सवार को भी चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.