मोतिहारी, मई 7 -- डुमरियाघाट। स्टेट हाइवे डुमरिया पथ पर गुरुवार को बाइक की ठोकर से पैदल यात्री की मौत हो गयी। मृतक का नाम रविन्द्र मिश्र 62 है जो सरेया बदुराहां गांव का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि वे पैदल जा रहे थे इस बीच लापरवाह बाइक सवार ने ठोकर मार दी। घायल स्थिति में परिजनों इलाज के लिये ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...