दरभंगा, फरवरी 23 -- बिरौल। बिरौल-बेनीपुर मुख्य सड़क एसएच 56 पर रविवार की रात तेज रफ्तार से आ रही बाइक की ठोकर से जख्मी हुए बुजुर्ग की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गयी, जबकि इस घटना में जख्मी उसके छोटे भाई की पत्नी का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दूसरे दिन सोमवार की सुबह गांव पहुंचकर मृतक 65 वर्षीय बिंदेश्वर साहू के शव को कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। 42 वर्षीया रेखा देवी का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव के ही मो.हबीबुर के 22 वर्षीय पुत्र मो. अजहरुद्दीन रविवार की रात करीब आठ बजे सुपौल बाजार की ओर से अपने गांव आ रहा था। इसी दौरान बिंदेश्वर साहू सड़क किनारे अपने घर के समीप खाना खाने के बाद बाहर निकाला था। तभी अजहरुद्दीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.