बाइक की ठोकर से बाराती की मौत
मुजफ्फरपुर, मई 3 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। वैशाली जिले के पातेपुर में शुक्रवार को बाइक की ठोकर से जगदीशपुर बघनगरी निवासी बेचू राम के पुत्र लालबाबू राम (38) की मौत हो गई। युवक सहदेल्लापुर सकरा से साले की शादी में बारात गया था। मामले को लेकर लालबाबू के ससुर योगेंद्र राम ने पातेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बारात में भोजन करने के बाद लालबाबू सड़क किनारे हाथ धो रहा था, तभी बाइक सवार युवक ने ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही लालबाबू की मौत हो गई। मुखिया राजेश कुमार मिश्रा उर्फ ललन ने बताया कि परिजनों ने शव का दाहसंस्कार कर दिया। यह भी पढ़ें- जिले में 36 घंटे के अंदर सड़क हादसों में एक बाराती समेत चार लोगों की गई जान यह भी पढ़ें- बाजार जा रहे बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की ठोकर से मौत यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.