बाइक की ठोकर से पेट्रोल पम्प मैनेजर घायल
देवरिया, मार्च 19 -- देवरिया। देवरिया- गोरखपुर मार्ग पर बैतालपुर ऑयल डिपो के समीप बाइक की ठोकर से बुधवार की दोपहर एक पेट्रोल पम्प मैनेजर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज देवरिया में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।गोरखपुर शहर के भगत चौराहा निवासी विजय प्रकाश पाण्डेय (58) पुत्र ब्रह्मदेव पाण्डेय गोरखपुर के दाऊदपुर स्थित एक पेट्रोल पम्प के मैनेजर हैं। बुधवार को वह बैतालपुर ऑयल डिपो पर आए थे, जहां वे देवरिया- गोरखपुर मार्ग को पार कर रहे थे कि उसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हे ठोकर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.