हाजीपुर, अप्रैल 22 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता राजापाकर एवं सराय थाना क्षेत्र के बॉर्डर स्थित कल्याणपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले पूर्व मुखिया को बाइक सवार व्यक्ति ने ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान पूर्व मुखिया की मौत हो गई। मृतक पूर्व मुखिया राजापाकर थाना क्षेत्र के बेरई पंचायत निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह थे। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल बना हुआ है। वही मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- बाइक की ठोकर से घायल व्यक्ति की मौत इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र कुमार सिंह प्रतिदिन की तरह ...