समस्तीपुर, अप्रैल 3 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के सुलतानपुर-मोहिउद्दीननगर बाजार पथ पर कुरसाहा के समीप शुक्रवार की शाम बाइक की ठोकर दादी पोती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। गंभीर रूप से जख्मी दादी पोती को स्थानीय लोगो ने दोनों को सीएचसी पहुँचाया। जहाँ इलाज के दौरान बृद्ध दादी की मौत हो गई। जबकि गंभीर स्थिति मे पोती को रेफर कर दिया गया। मृतका की पहचान मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत के शंकर चौक निवासी राम प्रवेश साह की पत्नी धर्मशिला देवी और घायल बच्ची की पहचान विकास कुमार की पुत्री रिया कुमारी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त दोनों दादी पोती उक्त सड़क से घर आ रही थी इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने दोनों को जबरदस्त ठोकर मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.