सीतामढ़ी, अप्रैल 27 -- पुपरी। पुपरी रजिस्ट्री ऑफिस रोड में शनिवार को बाइक के ठोकर से एक बालक गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी बालक वलहा मधुसूदन गांव के स्थायी निवासी मो. अजमुर निवासी मो. अमार 09 वर्ष को इलाज के लिए एसडीएच पुपरी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक के द्वारा जख्मी बालक का समुचित उपचार की गई। लेकिन जख्मी बालक की स्थिति बिगड़ते देख चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार मो. अमार के अपने पुपरी आवास से दूध लाने गए थे। दूध लेकर सड़क पार करना चाह रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने ठोकर मार दिया। इस वजह से बालक जख्मी हो गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...