छपरा, अप्रैल 26 -- परसा,एक संवाददाता। सोनपुर-रेवा पथ पर थाना क्षेत्र के दीघरा में बाईक की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी किशोरी की मौत उपचार के दौरान रविवार को पीएमसीएच पटना में हो गई। मृतका किशोरी थानाक्षेत्र के दीघरा निवासी विपिन सहनी की चार वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी थी।परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि वह अपनी दादी के साथ शनिवार की दोपहर करीब 12:00 बजे दुकान पर सामान लेने गई थी। इस दौरान किसी बाईक चालक ने उसे ठोकर मार जख्मी कर दिया। परिजन व स्थानीय लोग उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए तुरंत सदर अस्पताल हाजीपुर ले गए जहां इलाज के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम पीएमसीएच में कराया गया। घटना के बाद पिता विपिन सहनी,मां ममता देवी सहित अन्...