बाइक की ठोकर से घायल व्यक्ति की मौत
बगहा, अप्रैल 21 -- मुकेश कुमार नौतन। थाना क्षेत्र के बैकुठवां चौक पर विगत तीन रोज पूर्व तेज बाइक को ठोकर से कैलाश प्रसाद 40 वर्ष घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सोमवार की रात्रि कैलाश प्रसाद की मौत हो गई है ।मौत की खबर से गाँव में मातम पसरा हुआ है।वहीं बीना पोस्टमार्टम करायें परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मुखिया अफरोज नैय्यर ने बताया कि परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम व थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराया गया है। नौतन पुलिस के मुताबिक घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.