बाइक की ठोकर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
सुपौल, मई 23 -- भीमपुर। छातापुर थाना क्षेत्र के घीवहा चौक के पास गुरुवार शाम एसएच-91 पर बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान घीवहा पंचायत वार्ड 4 निवासी 70 वर्षीय सिंहेश्वर मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर मंडल साइकिल से खाद लेने घीवहा चौक गए थे। लौटने के दौरान घीवहा चौक स्थित सीएसपी के समीप पीछे से आ रही एक बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में वृद्ध समेत बाइक चालक भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छातापुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बाइक की ठोकर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.