भागलपुर, मई 23 -- सुल्तानगंज संवाददाता। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गनगनियां पंचायत स्थित वार्ड संख्या-9 में सड़क हादसे के बाद एक युवक की भागलपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो जाने से इलाके में मातम पसर गया। घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शुक्रवार को भागलपुर-मुंगेर मुख्य सड़क मार्ग एनएच-80 को शव रखकर घंटों जाम कर दिया। परिजन मुआवजा और दोषी बाइक चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, गनगनियां निवासी भुनेश्वर मंडल के 22 वर्षीय पुत्र बजरंगी कुमार को गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने धक्का मार दिया था। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि धक्का मारने वाला बाइक सवार शुरू में युवक को अस्पताल लेकर गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही वहां से फरार ह...