समस्तीपुर, जून 9 -- फुलपरास। थाना क्षेत्र के बथनाहा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-7 स्थित छाड़ापट्टी गांव में सोमवार देर शाम सड़क हादसे में एक दुकानदार की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस के अनुसार बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलानसेर गांव निवासी दुखी साह (56) अपने पुत्र कृष्ण कुमार साह (18 वर्ष) के साथ बथनाहा हटिया से दुकानदारी कर ठेला लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बलानशेर गांव जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनके ठेला में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दुखी साह की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए दरभं...