बाइक की ठोकर से आधा दर्जन जख्मी
सीतामढ़ी, जून 29 -- पुपरी। पुपरी-सीतामढ़ी स्टेट हाइवे पर 26 जून को बाइक के ठोकर से जख्मी आधा दर्जन लोगों के मामले में एफआईआर कराई गई है। मौलानगर गांव के जख्मी लोगों के परिजन राजीव ने पुपरी पुलिस को आवेदन दिया है। इसमें बताया है कि उसके चाचा विनोद चौधरी के घर में गोसाई का पूजा का आयोजन था। पूजा के लिए घटना की रात परिजन, रिश्तेदार व अन्य लोग गाना बजाना करते हुए आवापुर जा रहे थे। राम एकबाल चौधरी के घर के समीप बाइक पर सवार नशे में धूत तीन लोग काफी तेजी व लापरवाही से चलाते हुए आया और ठोकर मारकर आधा दर्जन लोगों को जख्मी बना दिया। जख्मी कैलाश चौधरी की पत्नी संगीता देवी, महेश चौधरी की पत्नी सविता देवी, पुत्री अदिति कुमारी, महेंद्र चौधरी के पुत्र संजय कुमार को पीएचसी पुपरी में रेफर कर दिया गया है। बहरहाल डीएमसीएच दरभंगा में जख्मी लोगों का इलाज किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.