देवरिया, अप्रैल 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। भिंगारीबाजार-भवानी छापर मार्ग पर परोहा स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को बाइक की ठोकर से एक वृद्ध घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज, देवरिया में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया।श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बलुअन गांव निवासी रामप्रीत प्रसाद (60) पुत्र दरबारी प्रसाद साइकिल से परोहा काम करने जा रहे थे। वह भिंगारी बाजार-भवारनी छापर मार्ग पर परोहा के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे, इसी बीच बाइक सवार ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गिर गए और घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पीएचसी भाटपाररानी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...