एक संवाददाता, अप्रैल 25 -- दऱभंगा के सुपौल बाजार के हाटगाछी स्थित मकसूदपुर टोले में गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें दोनों तरफ से हुई रोड़ेबाजी में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। उनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। इनमें से तीन वर्षीय मो. रेहान की हालत गंभीर बतायी जाती है। उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। 12 वर्षीय मो. अकबर एवं दूसरे पक्ष के 29 वर्षीय शिबू सहनी का इलाज डीएमसीएच में किया गया। शेष 21 वर्षीय मो. अब्दुल, 28 वर्षीय मो. परवेज, 25 वर्षीय गुड़िया खातून व 14 वर्षीया सोफिया का स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज किया गया। दूसरे पक्ष से 27 वर्षीय संतोष सहनी, 12 वर्षीय सरस्वती कुमारी, 40 वर्षीय रामचंद्र शर्मा व 55 वर्षीय विशो सहनी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। घटना रात करीब नौ बजे की है।बाइक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.