मुजफ्फर नगर, जून 27 -- शाहपुर। कस्बे में मुजफ्फरनगर रोड पर बाइक सवार युवकों की सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक पर आगे बैठी सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बा बुढ़ाना निवासी सलीम की शाहपुर के मोहल्ला कश्यवान में रिश्तेदारी है। शुक्रवार को दोपहर के समय सलीम की सात वर्षीय पुत्री जैनब अपने चाचा के लड़कों के साथ बाइक पर आगे बैठकर आई थी। जब वह शिव मूर्ति के निकट किसी दुकान से कोल्ड ड्रिंग लेने के बाद वापस जाने लगे तभी अचानक से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें बच्ची जैनब की मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक घायल हो गए। यह भी पढ़ें- बाइक की ट्रैक्टर से भिड़ंत में बच्ची की मौत आसपास के ...