बाइक की टक्कर से 11 वर्षीय मासूम घायल
रामपुर, मई 3 -- स्वार। क्षेत्र के ग्राम हुसैनगंज में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार 11 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम हुसैनगंज गद्दीनगली निवासी उस्मान अली का पुत्र जियान अली एक मई की सुबह करीब नौ बजे साइकिल से जा रहा था। तभी बालानगर पुल के पास ग्राम नानकार रानी निवासी दानियाल पुत्र बरकत अली ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जियान अली सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मासूम गंभीर घायल, मुकदमा दर्ज पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चालक दानियाल और उसके पिता बरकत अली के खिलाफ संबंधित धार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.