प्रयागराज, अप्रैल 26 -- झूंसी क्षेत्र में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में हैंडलूम शोरूम के मैनेजर की मौत हो गई। दुर्घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। पुलिस फुटेज की मदद से बाइक चालक का पता लगा रही है। चंदौली में धानापुर थाना क्षेत्र के सरकारी मड़ई गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेंद्र कुमार यादव माता-पिता के इकलौते बेटे थे। वह झूंसी स्थित डीटी हैंडलूम शोरूम में मैनेजर थे। शोरूम के पीछे ही कमरे में रहते थे। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। सहकर्मी उन्हें सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से हैंडलूम मैनेजर की मौत सुरेंद्र कुमार के परिवार में पत्नी शकुंतला देवी, 14 वर्षीय बेटा अंकुश यादव और 12 वर्षीय...