चक्रधरपुर, अप्रैल 29 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रांची मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे सड़क हादसे में एक स्कूली छात्रा घायल हो गई। जानकारी के अनुसार संत मोनिका स्कूल की छात्रा इलिस तिर्की छुट्टी के बाद घर तिरला लौट रही थी। इसी दौरान एक रेस्टोरेंट के सामने पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही छात्रा सड़क पर गिर कर बेहोश हो गई। सूचना मिलते ही झारखंड छात्र मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन ठाकुर और रंजीत महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...