इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- बकेवर। गुलाबपुरा निवासी राम नारायण शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे स्कूटी पर अपनी दो पौत्रियों 10 वर्षीय श्रेया व 17 वर्षीय रिया पुत्री विमलेश को पीछे बैठाकर घर जा रहे थे। जैसे ही वे आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बिजौली ओवरब्रिज के पास पहुंचे। उसी समय उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार बाबा पौत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। राम नारायण व रिया की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.