हमीरपुर, जनवरी 28 -- हमीरपुर। थाना ललपुरा के पौथिया गांव में मंगलवार की रात बाइक को टक्कर लगने से गांव में निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पौथिया गांव निवासी 60 वर्षीय शैलेंद्र सचान गांव में ही निजी क्लीनिक का संचालन करते है। मंगलवार की रात 7.45 बजे अपने घर से क्लीनिक की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें ललपुरा की ओर जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...