अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सासनीगेट थाना क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित ए टू जेड प्लांट के पास मंगलवार को बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार छात्र की मौत हो गई। वह दुकान पर भाई को खाना देने जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। हादसे के बाद होली के त्योहार की खुशी मातम में बदल गई। पुष्प विहार कालोनी निवासी हर्ष गुप्ता (16) पुत्र प्रमोद गुप्ता शहर के एक कालेज से कक्षा 12 वीं की पढ़ाई कर रहा था। परिवार में तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। पिता की मथुरा रोड पर दामिनी जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। मंगलवार की दोपहर वह स्कूटी से बड़े भाई को दुकान पर खाना देने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में ए टू जेड़ प्लांट के पास पहंुचते ही सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हर्ष स्कूटी से सड़क पर गिर गया। सिर ...