उन्नाव, जनवरी 16 -- चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के संडीला मार्ग पर ओवरटेक के दौरान बाइक ने सामने से आ रही स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। अचलगंज थानाक्षेत्र के पचोड्डा गांव निवासी शिवम पुत्र मोहन लाल शुक्रवार स्कूटी से बहन के यहां संडीला जा रहा था। इसी बीच हैदराबाद कस्बा के पास सामने से आए बाइक सवार ने आगे जा रहे भारी वाहन को ओवर टेक के दौरान सामने से आ रही स्कूटी में टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.