नोएडा, जून 27 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-126 थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने सामने जा रही स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्री घायल हो गईं। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। घायल युवती की शिकायत पर एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौतहादसे की जानकारी थाने में दी शिकायत में दिल्ली के उत्तर विहार निवासी सिमरन ने बताया कि इसी माह की 20 तारीख को किसी काम के लिए वह पिता के साथ उनकी स्कूटी से नोएडा जा रही थीं। जब वह सेक्टर-126 थानाक्षेत्र स्थित चरखा गोलचक्कर के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आई बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी चला रहे सिमरन के पिता सड़क पर गिर गए और गंभीर ...