गुमला, मार्च 25 -- गुमला। जिला मुख्यालय के सिसई रोड स्थित संत पात्रित गेट के समीप बुधवार सुबह करीब नौ बजे बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान बांसडीह निवासी नबिता कुमार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार नबिता कुमार सुबह अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान संत पात्रित गेट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...