बरेली, अप्रैल 27 -- कैंट थाना क्षेत्र में सड़क किनारे टहल रहे दो सैन्यकर्मियों को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। दोनों सैन्यकर्मियों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके चालान कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब सवा सात बजे नायक सौरभ और नायक राजू सिंह जाट रेजीमेंट सेंटर से दौड़ लगाने के लिए भरतौल गेट से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजरे तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में नायक राजू का पैर फ्रैक्चर हो गया और नायक सौरभ का गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- बाइक और मालवाहक टेंपो की टक्कर में आरक्षी समेत चार लोग हुए घायल, रेफर आसपास मौजूद सैन्यकर्मियों ने बाइक चालक भरतौल निवासी अमित चौहान को पकड़कर कैंट पुलिस को सौंप दिया। सेना की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.