भागलपुर, मई 7 -- सुपौल से नवीन कुमार की रिपोर्ट सुपौल जिले के नगर पंचायत निर्मली वार्ड 6 निवासी 45 वर्षीय मजदूर प्रदीप दास की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र स्थित सोनबरसा चौक के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अपाचे बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रदीप दास की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन के बाद पत्नी और चार छोटे बच्चों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, प्रदीप दास रोज की तरह सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.