बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध समेत तीन जख्मी
उन्नाव, जून 11 -- चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र में मियागंज-संडीला मार्ग पर बुधवार सुबह अचानक साइकिल मोड़ देने से पीछे आ रहा बाइक सवार टकरा गया। हादसे में साइकिल सवार वृद्ध समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। औरास थानाक्षेत्र के सिधूर गांव के राज नारायण बुधवार को साइकिल से कादिरपुर जा रहे थे। पीपल पौशाला के पास अचानक दाहिने ओर साइकिल मोड़ दी, तभी पीछे से आए हसनगंज थानाक्षेत्र के दुबेगढ़ी के बाइक चालक अजय वर्मा पुत्र देशराज व पड़ोसी नैमिष वर्मा पुत्र राकेश औरास से लौटते समय साइकिल से टकरा गए। हादसे में साइकिल सवार वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से तीनों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.