पीलीभीत, मार्च 29 -- ईंट भट्टे से काम करके वापस साइकिल से गांव लौट रहे मजदूर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। युवक को गंभीर हालत में लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दियोरिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर बाइक सवार युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली दियोरिया क्षेत्र के ग्राम पैतबोझी निवासी नंदराम का पुत्र राजकपूर ईट भट्टे पर मजदूरी करता है। 26 मार्च को शाम छह बजे राजकपूर अपनी साइकिल से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे बाइक सवार युवक ने उसको टक्कर मार दी। जिसस वह घायल हो गया। घायल को परिजन एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर उसको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के लिए ...