आजमगढ़, फरवरी 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। तहबरपुर थाना क्षेत्र के चिरावल गांव के समीप गुरुवार की शाम बाइक के टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। घटना के समय वह बाजार से सब्जी खरीदकर घर जा रहे थे। मौत की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। तहबरपुर थाना क्षेत्र के भुईधरपुर गांव निवासी 45 रमेश यादव मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। प्रतिदिन की तरह गुरुवार की शाम वह मजदूरी करने के बाद बाजार आए। बाजार से सब्जी खरीदने के बाद साइकिल से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में चिरावल गांव के समीप पहुंचे थे। उसी दौरान रैसिंगपुर की तरफ से आ रही बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में रमेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण उन्हें नजदीकी सीएचसी पर ले गए। जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.