आदित्यपुर, अप्रैल 17 -- गम्हरिया। बड़ा गम्हरिया स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार बाइक से टकराकर स्कूल जा रहे दो साइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को गम्हरिया सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान स्टेशन बस्ती निवासी उत्तम कुमार, बास्को नगर निवासी छात्र हार्वड तथा मोहन नगर नेपाली बस्ती निवासी बाइक सवार कृष्णा पंडित के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उत्तम नौवीं और हार्वड आठवीं कक्षा का छात्र है। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन किशोर घायल, एक की हालत गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.