इटावा औरैया, जून 29 -- बकेवर। रम्पुरा गांव के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हिमायुपुरा निवासी देवेंद्र कुमार अपनी बीमार पत्नी ज्योति को दवा दिलाकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अनियंत्रित बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस से दोनों को 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर पुष्पेंद्र कुमार ने देवेंद्र की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि ज्योति का उपचार कर घर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...