कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर। महाराजपुर में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार गार्ड को टक्कर मार दी। हादसे में गार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। अहिरवां निवासी 56 वर्षीय अजय कुमार कुशवाहा महाराजपुर स्थित एक स्कूल में गार्ड थे। परिवार में पत्नी मंजू और तीन बेटे शुभम, शिवम, प्रतीक व बेटी रचना हैं। शुभम ने बताया कि रोज की तरह पिता सोमवार की रात साइकिल से स्कूल ड्यूटी करने जा रहे थे। तभी रूमा हाइवे पर पीछे से आ रही बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अजय उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.