कौशाम्बी, मार्च 1 -- सैनी थाना क्षेत्र के थुलबुला गांव के समीप शनिवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक साइकिल सवार अधेड़ जख्मी हो गया। प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। सैनी के निंदूरा गांव का 50 वर्षीय मिश्री लाल किसानी करता था। बेटे मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम वह साइकिल लेकर किसी काम से टेंढ़ीमोड़ गया था। लौटते वक्त थुलबुला गांव के समीप विपरीत दिशा से आए बाइक सवार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ को गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने अधेड़ को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान देर रात सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.