सीतापुर, मार्च 20 -- बिसवां देहात, संवाददाता। सदरपुर के मधवापुर में गुरुवार रात सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मधवापुर के रजपारापुर निवासी अंकित (22) बुधवार रात खाना खाकर किसी काम से पैदल निकले थे। वह रजपारापुर गांव से बाहर निकलकर सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने अंकित को टक्कर मार दी। टक्कर से अंकित उछलकर दूर जा गिरा। वहीं, बाइक सवार भी गिरकर चोटिल हो गया। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में अंकित को सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। अंकित का शव देख परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल भेजवाय...