हापुड़, फरवरी 25 -- बहादुरगढ क्षेत्र के गांव भैना निवासी मुकेश कुमार बुधवार को घर के बाहर सड़क पार कर रहे थे। तभी पीछे से आए बाइक सवार युवक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर होने पर वह और बाइक सवार युवक दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...