पीलीभीत, नवम्बर 18 -- पीलीभीत। खाना खाकर टहलने निकले युवक की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। पुलिस ने बाइक सवार युवक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशीटोला निवासी गौतम बाबू ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 14 नवंबर को रात साढ़े आठ बजे उसका बड़ा भाई खाना खाकर टहलने के लिए निकले थे। ज्वाला देवी मंदिर के समीप वह पैदल जा रहा था। तभी पीछे से आई बाइक के चालक ने तेजी और लापरवाही से टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बाइक को छोड़कर फरार हो गया। उसको बरेली ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने बाइक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बाइक सवार यु...