कन्नौज, मई 5 -- तालग्राम रोड पर नथा नगला गांव जाने वाले मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। नगर की आवास विकास कालोनी निवासी शिक्षिका ज्योतिरमेश कोमल सोमवार सुबह करीब 7 बजे प्राथमिक विद्यालय नथा नगला गांव जा रही थी, जब वह तालग्राम रोड से जैसे ही गांव जाने वाले मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जहां स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल शिक्षिका ने इलाज के दौरान दम तोड़ा वहीं शिक्षिका भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायल शि...