अमरोहा, फरवरी 8 -- गजरौला। बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल हो गए। जबकि उनके साथ चल रहा उनका पोता बाल बाल बच गया। घायल को सीएचसी ले जाया गया। तहरीर पुलिस को दी गई है। मोहल्ला अतरपुरा निवासी समरपाल सिंह अपने पोते अनिकेत कुमार के साथ फाजलपुर से सामान लेकर पैदल ही लौट रहे थे। तभी पीछे से तेजगति के साथ आई बाइक ने समरपाल को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने बाइक को रोक लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने तहरीर पर कार्रवाई की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.