बाइक की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल
इटावा औरैया, मई 3 -- बकेवर। औरैया रोड पर सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। कस्बे के गांधीनगर मुहाल निवासी सर्वेश त्रिपाठी शनिवार की शाम औरैया रोड पर सड़क पार कर रहे थे। उसी समय बकेवर चौराहे की ओर तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर वृद्ध को पड़ा देख आसपास के दुकानदार भाग कर मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए निजी वाहन से 50 शैया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर मोहम्मद तैय्यब ने प्राथमिक उपचार दिया। यह भी पढ़ें- बाइक की ठोकर से बुजुर्ग जख्मी, हालत गंभीर गंभीर हालत को देखते डॉक्टर ने सर्वेश त्रिपाठी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनके परिजन निजी वाहन से घायल को अस्पताल लेकर रवाना हो गए। यह भी पढ़ें- बाइक की ठोकर से बुजुर्ग जख्मी, हालत गंभीर
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.