बाइक की टक्कर से वृद्ध की हुई मौत
सहरसा, जून 13 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के पहलाम चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि बाइक सवार घटना स्थल से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार कासिमपुर टोलवा गांव निवासी लगभग 65 वर्षीय मु. रहमान साइकिल से पहलाम चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रंगिनियां की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।इधर यह भी पढ़ें- बाइक की ठोकर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत, मचा कोहराम दुर्घटना में वृद्ध की मौत की खबर मिलत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.