बलिया, मई 19 -- नगरा। इलाके शंकरपुर डेहरी निवासी 65 वर्षीय हरिश्चंद्र मंगलवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गये। उन्हें पीएचसी बछईपुर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि खबर पाकर पहुंचे परिजन उन्हें मऊ के एक निजी अस्पताल में लेजाकर भर्ती कराया। वहां पर भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो वाराणसी के ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। बताया जाता है कि वृद्ध मंगलवार को पैदल ही जा रहे थे। इसी बीच नगरा-गड़वार मार्ग पर सुल्तानपुर मोड़ के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...