बाइक की टक्कर से वृद्धा और बाइक चालक घायल
बिजनौर, मार्च 27 -- नूरपुर। चांदपुर मार्ग पर पीपला जागीर में बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्धा व बाइक चालक दोनों घायल हो गए। गुरुवार को पीपला जागीर निवासी बृद्धा वहीदन 70 वर्ष सड़क किनारे खड़ी थी। नूरपुर से अपने गांव जारहे लिंडरपुर निवासी बाइक चालक मौहम्मद रफी 42 वर्ष की बाइक से वृद्धा की टक्कर हो गयी। टक्कर से बृद्धा व बाइक चालक दोनो घायल हो गये। दोनो का सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र पर प्राथमिक उपचार कराया। दोनो पक्षो में समझौता होने के कारण कोई कानूनी कार्रवाई नही हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.