हजारीबाग, जनवरी 25 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के एक प्रवासी मजदूर की मुंबई के बोरीवली में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक जानकी साव (46) पिता स्व. गणेश साव नवादा के रहने वाले थे। घटना बीते शनिवार की है। रविवार को मृतक का शव उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचते हीं परिजनों की करूण चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि जानकी साव रोजी-रोटी के सिलसिले में कमाने के लिए मुंबई गए थे। मुंबई के बोरीवली में रहकर वे ऑटो रिक्शा चलाते थे। उन्हीं की कमाई से पूरे परिवार का भरण-पोषण चल रहा था। इसी बीच बीते शनिवार को एक दो पहिया वाहन के धक्के से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय शताब्दी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हीं मुंबई में प्रवासी मजदूरों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.