कौशाम्बी, जून 13 -- सरायअकिल कस्बे के बुद्धपुरी मोहल्ला निवासी प्रशांत सिंह ने स्थानीय पॉवर हाउस चौराहे पर लाइब्रेरी खोल रखी है। सात जून की शाम वह लाइब्रेरी बंद करके घर के लिए निकले। लाइब्रेरी के समीप ही तेज रफ्तार बाइक सवारों ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में पीड़ित का हाथ टूट गया। शरीर के अन्य अंगों में भी चोटें आईं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक अनुज कुमार सिंह व उसके साथ बाइक पर सवार राजेश्वर सिंह निवासी टोनहा का पुरवा थाना पश्चिमशरीरा की तलाश शुरू कर दी है। इनकी बाइक भी तलाशी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...